बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 मुख्य पथ पर अज्ञात ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत

DNB Bharat Desk

 

सड़क पार करने के दौरान मेघौल गांव के महावीर मंदिर चौक के समीप की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक मेघौल पंचायत के वार्ड नं 11के निवासी 70 वर्षीय राम प्रकाश सहनी हैं। यह सड़क दुर्घटना बेगूसराय -रोसड़ा एस एच 55 मुख्य पथ पर मेघौल गांव में महावीर मंदिर चौक के समीप गुरुवार की रात्रि में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला। सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

- Sponsored Ads-

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। गम्भीर रूप से जख्मी इस वृद्ध को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में  भर्ती कराया गया। जहां जख्मी वृद्ध ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की लाश को शुक्रवार की सुबह बेगूसराय से मेघौल गांव लाया गया।

बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 मुख्य पथ पर अज्ञात ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत 2घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि राम प्रकाश सहनी गुरुवार को अपने गांव में भोज खाने गए थे। भोज खाकर घर लौटने के दौरान मुख्य पथ पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुख्य पथ पार करने के दौरान रोसड़ा से बेगूसराय की ओर तेजी से जा रही अज्ञात ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article