विद्यालय में नए प्रधानाध्यापिका के योगदान पर विद्यालय के शिक्षकों ने नए एचएम का किया भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में गुरुवार को सुशीला रामलखन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पालीडीह  में नए प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमारी गीतांजली ने योगदान लिया। इन्हें योगदान मध्य विद्यालय पालीडीह के प्रधानाध्यापक सह सुशीला रामलखन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पालीडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री  अवधेश कुमार ने दिलाया साथ ही इनका स्वागत फूल माला, चादर, मिठाई गिफ्ट डायरी एवम कलम देकर किया।

- Sponsored Ads-

विद्यालय के नए प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमारी गीतांजली विद्यालय की व्यवस्था को देखकर हर्षित हो गई उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था वर्तमान परिदृश्य में कम ही जगह में देखने को मिलता है। 

यहां के शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा एवं छात्रों की अनुशासन इस विद्यालय की संवृद्धि को चार चांद लगती है वर्तमान प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने कहा कि मैडम का विद्यालय में आना विद्यालय के विकास की गति को नया आयाम देगी ।

इस मौके पर शिक्षक सुधीर कुमार पाठक, बबलू कुमार, सुमंत कुमार, नीरज कुमार, राहुल कुमार, नगीना शर्मा, प्रवीण कुमार, नैयर आजम तथा शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी ज्योति,ललिता कुमारी,सुजीता कुमारी, रंजू कुमारी एवं बिलकिस बनो मौजूद थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article