बीपीएससी अंतर्गत सिविल सेवा, ज्यूडिशियल सेवा और पुलिस सेवा में नव चयनित अधिकारियों को किया गया सम्मानित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के कारगिल विजय सभा भवन में  बीपीएससी अंतर्गत सिविल सेवा,ज्यूडिशियल सेवा और पुलिस सेवा में नव चयनित अधिकारियों के सम्मान में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने किया। बताते चले कि जिला में बीपीएससी के अंतर्गत सिविल सेवा, पुलिस सेवा और ज्यूडिशियल सेवा में लगभग पचास लड़के लड़कियों ने अपना परचम लहराया है।

बीपीएससी अंतर्गत सिविल सेवा, ज्यूडिशियल सेवा और पुलिस सेवा में नव चयनित अधिकारियों को किया गया सम्मानित 2 जिससे चयनित अधिकारियों के परिवार ही नहीं जिला  के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि बीएससी अंतर्गत आयोजित जुडिशल सिविल और पुलिस सेवा में जिले के लगभग एक दर्जन से अधिक लड़के लड़कियों का चयन हुआ है। जिसके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

बीपीएससी अंतर्गत सिविल सेवा, ज्यूडिशियल सेवा और पुलिस सेवा में नव चयनित अधिकारियों को किया गया सम्मानित 3डीएम ने बताया की इस बार 360 सीट में कुल एक दर्जन से अधिक लोगों का चयन हुआ है जो संतोष जनक है । लेकिन उनकी इच्छा है कि आने वाले दिनो में जिला के अन्य बच्चे का भी चयन हो। मैं चयनित इन अभ्यर्थियों के प्रति अपनी शुभकामना के साथ ये अपनी सेवा अच्छे से करे साथ ही ये कामना करते है कि ये बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे । वही इस अवसर पर दूसरे अधिकारियों ने भी नव चयनित अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी साथ ही नव चयनित अधिकारी मन लगाकर काम करे।

Share This Article