मृतक दोनों चचेरे भाई की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मनोपुर गांव निवासी के रूप में की गई है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाई की दर्दनाक मौत हो गई है। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना दलसिंहसराय के पास की है। मृतक दोनों चचेरे भाई की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मनोपुर गांव के रहने वाले हरि सदा एवं सुनील सदा के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि आज अपने घर से दोनों चचेरे भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदार के बच्चे का जन्मउत्सव मनाने के लिए समस्तीपुर जा रहे थे। तभी दलसिंहसराय के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में दोनों को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की बेगूसराय के सदर अस्पताल में मौत हो गई है। फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क