मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर अज्ञात ट्रक ने खड़ी मारुती कार में मारी ठोकर,एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर रविवार की दोपहर खड़ी मारुती कार में पीछे से अज्ञात मिनी ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा दिया। घायल युवक की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी नरेश दास के 23 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दलसिंहसराय की तरफ से बछवाड़ा की तरफ जा रही अज्ञात मिनी ट्रक ने टोल प्लाजा के समीप पहुंची तो पहले से खड़ी मारुति कार में अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मारुति कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार आगे से रोड पार कर रहा युवक कार के चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मारुती कार को घेर कर घटना की सूचना बछवाड़ा पुलिस को दिया।

- Sponsored Ads-

मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर अज्ञात ट्रक ने खड़ी मारुती कार में मारी ठोकर,एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल 2घटना स्थल पर बछवाड़ा पुलिस ने पहुंचकर घटना की तहकीकात कर क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लिया। वही ठोकर मारने के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि खड़ी मारुति कार को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया है और सामने से गुजर रहा एक युवक घायल हो गया। क्षतिग्रस्त कार को जप्त कर लिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article