बेगूसराय में शादी की खुशियां मातम में बदली: भाई की बारात में जा रहे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।घटना बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित मुंगेर पुल के पास की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहमपुर गांव निवासी राजकुमार मंडल के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि अजय कुमार अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से मुंगेर जा रहा था। इसी दौरान जीरोमाइल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में शादी की खुशियां मातम में बदली: भाई की बारात में जा रहे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत 2इस घटना की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। जहां एक ओर बारात की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर घर में मातम पसर गया। गांव में भी इस हादसे के बाद सन्नाटा छा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।एक तरफ शादी का जश्न, तो दूसरी तरफ सड़क हादसे में मौत… इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Share This Article