बेगूसराय में बिजली विभाग के लापरवाही के कारण एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग का लापरवाही सामने आया जहां बिजली के लापरवाही के कारण एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया घटना लाखों थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास की है।मृतक मजदूर की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा गांव के रहने वाले नीरज कुमार के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण करंट लगने से मजदूर की मौत हुई है। उन्होंने बताया है कि बिल्डिंग के बगल में बिजली का पोल लगा हुआ है। और 11 हजार बोल्ट तार इस बिल्डिंग के सामने से ले जाया गया है। उन्होंने बताया है कि बास का भाड़ा लगाने के दौरान ही बिजली के पोल में सट गया।

बेगूसराय में बिजली विभाग के लापरवाही के कारण एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2जिससे नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article