भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में ईद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ईंद शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। रविवार की शाम चांद देखने के उपरांत मुस्लिम समुदाय के लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गए। सोमवार को सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग स्नान कर नवीन वस्त्र धारण कर मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंच गए। नवाज अदा करने के उपरांत सभी आपस में गले मिले तथा एक दूसरे को ईंद की मुबारकबाद दी।

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में ईद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न 2वहीं अपने समुदाय के गरीब असहाय लोगों को वस्त्र आदि दान किया तत्पश्चात घर आकर मीठा सेंवई भोजन के रूप में ग्रहण किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के अतरुआ, समस्तीपुर,चुरामनचक, बनवारीपुर, तकिया, छतरीटोल,काजीरसलपुर, कटहरिया,बनहारा, भगवानपुर, सूर्यपुरा, दामोदरपुर , नौला सहित अन्य गांव स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई।

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में ईद शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न 3इस दौरान भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार व तेयाय ओपी अध्यक्ष नूतन कुमारी के नेतृत्व में भगवानपुर में एस आई शोभा कुमारी, राजीव कुमार सिंह,देवेंद्र कुमार सत्यार्थी, महेश प्रसाद, प्रिया कुमारी, अजय कुमार, अमरदान तिग्गा, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गश्त करते नजर आए।

Share This Article