नालंदा: भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने किया भाई दूज, भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज पर्व

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भाई दूज के पर्व का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इसे भाई टीका,या भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह पर्व 3 नवंबर, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। हर साल यह त्योहार दिवाली के बाद आता है, जिसका इंतजार हर बहनों को पूरे साल होता है।

नालंदा: भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने किया भाई दूज, भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज पर्व 2धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, खुशी और कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं और उनका तिलक करती हैं। भाई दूज भी रक्षाबंधन के तर्ज पर मनाया जाता है दोनों पर्वों में ही भाई की लंबी उम्र की कामना भगवान से करती हैं। दोनों पर्व बहन और भाई के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: भाई की लंबी आयु के लिए बहनों ने किया भाई दूज, भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज पर्व 3भाई दूज पर भाई की आरती उतारते वक्त बहन की थाली में सिंदूर, फूल,चावल के दाने, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फूल माला, मिठाई, कलावा, दूब घास और केला का इस्तेमाल करती है।इन सभी चीजों के बिना भाई दूज का त्योहार अधूरा माना जाता है। तिलक और आरती के बाद भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करें और सदैव उनकी रक्षा का वचन दें।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article