डीएनबी भारत डेस्क
रविवार की शाम ढलते ही पहली अर्ध्य देने के लिए छठव्रतियों का हुजूम घरों से निकलकर कोसुक छठघाट पहुची। छठ व्रतियों ने छठ घाट में स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की दुआ की सलामती मांगी। छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्ध्य दिया।
- Sponsored Ads-

छठ व्रतियों के सहूलियत के लिए प्रशासन के द्वारा छठ घाट के चारो तरफ वेरीगेटिंग की व्यवस्था की गई थी और जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। एनडीआरएफ की टीम भी घाटों पर मुस्तैद दिखी।सड़क जाम ना हो इसके लिए दीपनगर थानाध्यक्ष ने खुद कमान संभाला।
छठघाट पर डीएसपी, दीपनगर थानाध्यक्ष के अलावा कई सुरक्षाकर्मी छठव्रतियों की सुरक्षा में लगे दिखे। शाम ढलते ही सभी छठवर्ती माथे पर दौरा लेकर अपने अपने छठ घाट की ओर जाते दिखे।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा