नालंदा: हरतालिका तीज पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सौभाग्य; तीज-गणेश चतुर्थी का बना दुर्लभ संयोग, देर रात सुहागिन महिलाओं ने किया भजन कीर्तन

DNB Bharat Desk

हरतालिका तीज को लेकर सुबह से देर शाम तक बाजारों में महिलाये पूजा की तैयारियों में व्यस्त दिखाई दी। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। 

वहीं अविवाहित युवतियों ने भी मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए व्रत किया। महिलाओं ने मिट्टी और बालू से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। देर रात तक महिलाएं जागकर भजन-कीर्तन और पूजा में लीन रहीं।

नालंदा: हरतालिका तीज पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सौभाग्य; तीज-गणेश चतुर्थी का बना दुर्लभ संयोग, देर रात सुहागिन महिलाओं ने किया भजन कीर्तन 2 मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत घर में सुख-शांति और दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखता है। साल 2026 में हरतालिका तीज  और गणेश चतुर्थी  का दुर्लभ संयोग एक ही दिन, 14 सितंबर को पड़ा है।तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि एक ही दिन यानी 14 सितंबर को पड़ने के कारण यह विशेष संयोग बना।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article