नालंदा: बीजेपी नेता अविनाश मुखिया द्वारा अम्बा पंचायत में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

रहूई प्रखंड के अम्बा पंचायत के देकपुरा गांव में बीजेपी नेता अविनाश मुखिया द्वारा आयोजित एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई। जिसमें बिहार शरीफ़ के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

नालंदा: बीजेपी नेता अविनाश मुखिया द्वारा अम्बा पंचायत में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर 2इस अवसर पर बीजेपी नेता अविनाश मुखिया ने कहा कि गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

नालंदा: बीजेपी नेता अविनाश मुखिया द्वारा अम्बा पंचायत में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर 3आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इस शिविर के माध्यम से बहुत सारी जानकारियां दी गई।शिविर में बताया गया जो नेत्र से जुड़े मरीजों का आयुष्मान कार्ड है उनका मुफ्त में ऑपरेशन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article