खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन ने चाहरदीवारी निर्माण पूर्ण कराने का दिया निर्देश 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधूरे चाहरदीवारी निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन ने इस आशय का पत्र अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखा है।

पत्र में बताया गया है कि विगत 16 नवम्बर को जन संवाद कार्यक्रम के सिलसिले में खोदावंदपुर आए डीएम डॉ रौशन कुशवाहा ने खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने इस अस्पताल के अधूरे चाहरदीवारी निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा पूर्ण करने से रोक दिए जाने की जानकारी डीएम को दिया था।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन ने चाहरदीवारी निर्माण पूर्ण कराने का दिया निर्देश  2डीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल के अधूरे चाहरदीवारी को पूरा कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया था। डीएम के उक्त आदेश के आलोक में सिविल सर्जन ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ऐसा निर्देश दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article