नालंदा:छिपकिली गिरा हुआ दूध पीने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, मां की तबियत बिगड़ने पर बच्चों संग पहुंची अस्पताल

DNB Bharat Desk

 

दीपनगर के गोड़धोवा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में सोमवार को छिपकली गिरी दूध को पीने से महिला समेत घर के 5 बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। मामला बिहारशरीफ प्रखंड के गोड़धोबा गांव का है। तबीयत खराब होने पर महिला समेत सभी 5 बच्चों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा:छिपकिली गिरा हुआ दूध पीने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, मां की तबियत बिगड़ने पर बच्चों संग पहुंची अस्पताल 2जहरीला दूध पीने से गोड़धोबा गांव निवासी बलम यादव की पत्नी रंजू देवी और उसके 5 बच्चे सिंपी कुमारी, शिवम कुमार, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी और आशीष कुमार की तबीयत बिगड़ गई। रंजू देवी ने घटना के बारे में बताया कि छिपकली दूध में गिरी हुई थी। उन्होंने दूध को गर्म कर स्कूल जा रहे बच्चों को पिला दिया और खुद भी पी गई।

नालंदा:छिपकिली गिरा हुआ दूध पीने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, मां की तबियत बिगड़ने पर बच्चों संग पहुंची अस्पताल 3थोड़ी देर बाद जब बचे हुए दूध पर नजर गई तो पाया कि मरी हुई छिपकली उसके ऊपर दिख रही है। रंजू देवी आशंका व्यक्त कर रही है कि रात में ही छिपकली दूध में गिर गई होगी। अचानक जब तबीयत खराब होने लगी और जी मिचलाने लगा तो बच्चों को लेकर वह इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article