पशुधन जागृति अभियान के तहत पशु बांझपन निवारण शिविर सह जागरूकता अभियान का आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर में शनिवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “पशुधन जागृति अभियान के तहत पशु बांझपन निवारण शिविर सह जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर पंकज कुमार,उपनिदेशक प्रसार शिक्षा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,पटना,डॉक्टर रामपाल वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान,कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय,डॉक्टर सरोज कुमार वरीय वैज्ञानिक,बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,पटना एवं डॉक्टर रणवीर कुमार सिंह पशु वैज्ञानिक औषधि,बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय,पटना ने संयुक्त रूप से किया।

अपने संबोधन में डॉ रामपाल ने बांझपन निवारण शिविर के आयोजन को किसानों के लिए अत्यंत ही लाभप्रद और आवश्यक बताया उन्होंने पशुओं में बांझपन की कारणों पर भी चर्चा की उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपनिदेशक प्रसार,डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि दुधारू पशुओं में बांझपन की समस्या अति विकराल है तथा समय पर गर्भधारण नहीं कर पाने की वजह से किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है,इसी समस्या के निवारण हेतु विश्वविद्यालय ने भारत सरकार,कृषि विज्ञान केंद्र और बिहार सरकार के पशुपालन विभाग के सहयोग से इस जागरूकता सेमिनार और शिविर का आयोजन किया है।

- Sponsored Ads-

पशुधन जागृति अभियान के तहत पशु बांझपन निवारण शिविर सह जागरूकता अभियान का आयोजन 2उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य के 13 आकांक्षी जिलों में किया जा रहा है. जिसमें बेगूसराय जिला भी चयनित है। सेमिनार को संबोधित करते हुए बवरीय वैज्ञानिक डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला सहित पूरे बिहार राज्य के पशुओं में Anestrus अथवा समय पर गर्म न होना और Repeat Breeding अर्थात गर्भधारण नहीं करने की समस्या बहुतायत में है।शोध के द्वारा पता चला है कि पशुओं को संतुलित आहार के साथ मिनरल मिक्सर दिया जाए।इस अवसर पर पशु बांझपन निवारण शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया.

जिसमें बांझपन के अलावे परजीवी जनित रोग दस्त, थनैला, अफरा इत्यादि समस्या से ग्रसित पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया तथा दवा भी वितरित की गई।मौके पर मौजूद किसानों ने कार्यक्रम की सराहना की। शिविर में लगभग 40 पशुओं का इलाज किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर रणवीर कुमार सिंह पशु वैज्ञानिक औषधि, डॉ विपिन विषय वस्तु विशेषज्ञ, पशु चिकित्सा, कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय, एवं अमित कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

 

Share This Article