वित्तरहित शिक्षानीति के खिलाफ शिक्षामंत्री का किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले में वित्तरहित शिक्षानीति के खिलाफ आर सी एस एस बीहट कॉलेज कर्मियों ने बिहार के शिक्षामंत्री सुनील कुमार का पुतला दहन किया करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया ,कार्यक्रम के नेतृत्व करते हुए कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं शिक्षक प्रतिनिधि  प्रो हरिनारायण सिंह ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञात हो कि बिहार सरकार की दोगली शिक्षा नीति के तहत विगत 45 वर्षों से बिहार में वित्तरहित शिक्षा नीति” जारी है। जो बिहार का शोक सावित हुआ है।

- Sponsored Ads-

इस नीति के कालचक्र में बिहार के लाखों कर्मी अकाल काल-कल्वित हो चुके हैं। वर्ष 2008 से छात्रों के परीक्षाफल के आधार पर जो अनुदान दी जा रही थी, वह भी वर्ष 2016 से बंद है। बदले में सरकार सिर्फ आश्वासन, आश्वासन और आश्वासन ही देती आ रही है।सम्प्रति वर्ष-2025 में भी अनवरत आंदोलन जारी है। इसके तहत विधान सभा का घेराव,धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम सूबे बिहार में जारी है।इस कड़ी में गुरुवार को  स्थानीय राम चरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट बेगूसराय में वित्तरहित संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर “शिक्षामंत्री” का पुत‌ला दहन किया गया।

वित्तरहित शिक्षानीति के खिलाफ शिक्षामंत्री का किया पुतला दहन 2इस सर्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक  एवं शिक्षक-प्रतिनिधि प्रो हरिनारायण सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजन कुमार, प्रो राजीव नंदन झा, प्रो हेमन्त कुमार, प्रो आशुतोष नारायण पाण्डेय, प्रो विधासागर सिंह, प्रो शैलेन्द्र कुमार राय, डॉ मंजू कुमारी, प्रो मेधा झा, प्रो आशा, प्रो सीमा कुमारी, प्रो वाल्मिकि सिंह, प्राधान लिपिक उपेंद्र मिश्रा, विष्णुदेव दास सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article