नालंदा में हिट एंड रन कानून को लेकर हड़ताली ट्रक चालकों ने एनएच 20 को किया जाम, वाहनों की लंबी कतार

DNB Bharat

नालंदा जिला भगवानबिगहा थाना पुलिस ने हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवर को समझा बुझा कर जाम समाप्त करवाया।

डीएनबी भारत डेस्क 

हिट एंड रन कानून वापस लेने की मांग को लेकर बख्तियारपुर बिहार शरीफ न 20 को ट्रक चालकों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम करने से एनएच 20 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 1 घंटे तक ट्रक चालकों ने अपनी मांगों को लेकर एनएच 20 को पूरी तरह से जाम कर दिया।

- Sponsored Ads-

ट्रक चालकों ने बताया कि केंद्र की सरकार अभिलंब हिट एंड रन जैसे काला कानून को वापस ले। जब तक केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

केंद्र सरकार के द्वारा हिट एंड रन कानून के तहत अगर किसी की मौत सड़क हादसे में होता है तो उस ट्रक चालक को 7 लाख जुर्माना और दस साल की सजा का प्रावधान किया गया है जो किसी काला कानून से कम नहीं है। ट्रक चालकों का कहना है कि यह जो काला कानून हम लोगों के ऊपर थोपा जा रहा है वह काला और जन विरोधी कानून है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article