समस्तीपुर के बिहार दिवस समारोह में बोलने नही देने पर मेयर ने जताई नाराजगी,बीजेपी विधायक ने इसे महिलाओं का बताया अपमान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के पटेल मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया था जिसमें अन्य वक्ताओं को बोलने का मौका दिया गया परन्तु समस्तीपुर की जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना राय और नगर निगम की मेयर अनिता राम में से किसी भी महिला को बोलने का मौका नही दिया गया।

समस्तीपुर के बिहार दिवस समारोह में बोलने नही देने पर मेयर ने जताई नाराजगी,बीजेपी विधायक ने इसे महिलाओं का बताया अपमान 2इससे मेयर अनिता राम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। समारोह समापन के बाद अनिता राम ने माइक से ही अपनी नाराजगी के इजहार किया। बाद में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जब उन्हें एक शब्द बोलने का मौका ही नही दिया गया तो फिर मंच पर कुर्सी ही क्यों दी गई।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर के बिहार दिवस समारोह में बोलने नही देने पर मेयर ने जताई नाराजगी,बीजेपी विधायक ने इसे महिलाओं का बताया अपमान 3अनिता राम ने यह भी कहा कि जब डीएम साहब को हम लोगो के सम्बोधन के लिए समय नही था तो मंच पर कुर्सी ही नही देनी चाहिए थी। मेयर ने नाराजगी भरे लहजे में डीएम से मांग किया है कि अगली बार से उनलोगों को मंच पर कुर्सी नही दिया जाय। मंच पर मौजूद बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने इसे महिला जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया है।

समस्तीपुर के बिहार दिवस समारोह में बोलने नही देने पर मेयर ने जताई नाराजगी,बीजेपी विधायक ने इसे महिलाओं का बताया अपमान 4उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी महिला सशक्तिकरण की बात करते है वही उनके अधिकारी मंच पर महिलाओं को दो शब्द बोलने तक का मौका नही देते है। इसकी वो कड़ी निंदा करते है। इस सम्बंध में डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि समय का अभाव होने की वजह से ही तीनो महिला जनप्रतिनिधियों को बोलने का अवसर नही मिल पाया। अन्य कार्यक्रम में उन्हें सम्बोधन का अवसर दिया ही जाता है।

समस्तीपुर से अनील चौधरी की रिपोर्ट 

 

Share This Article