बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी पर शराब पीने का आरोप लगाकर किया हंगामा 

DNB Bharat Desk

 

सड़क जाम कर रहे लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में पिछले कुछ दिनों से बिजली की समस्या से आम लोग ख़ासे परेशान हैं।मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने देर शाम एनएच 28 को मुसरीघरारी चौराहा के पास जाम कर आगजनी किया। सड़क जाम के कारण एनएच 28 पर घंटो यातायात बाधित रहा।

बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी पर शराब पीने का आरोप लगाकर किया हंगामा  2सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगो को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्व के लोगों ने जाम छुड़ाने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी पर शराब पीने का आरोप लगाकर पुलिस पदाधिकारी के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मामले को शांत कराया।

- Sponsored Ads-

बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी पर शराब पीने का आरोप लगाकर किया हंगामा  3पुलिस पदाधिकारी पर शराब पीने के आरोप के सवाल पर एएसपी संजय पांडे का कहना है कि आरोपी पदाधिकारी पर शराब पीने का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है । कुछ शरारती तत्व के लड़कों के द्वारा अफ़वाह फ़ैलाने की कोशिश की गई थी।

बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी पर शराब पीने का आरोप लगाकर किया हंगामा  4इस दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ बदसलूकी की गई थी । इस मामले में वीडियो फ़ुटेज के आधार पर उन लोगों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कर कारवाई की जा रही है ।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article