बिहार में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई अंधाधुंध फायरिंग

DNB Bharat Desk

छपरा में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है. घटना जलालपुर थाना की है, पुलिस को सूचना मिली थी कि भटकेशरी ब्रह्मस्थान के पास कुछ शराब माफियाओं द्वारा स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लाई गई है. शराब माफिया शराब की खेप को स्थानीय तस्करों को बेच रहे है.

- Sponsored Ads-

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जलालपुर पुलिस टीम सुकसेना योगी बाबा के स्थान से कुछ दूर आगे बढ़ी तो पुलिस वाहन की लाईट देखकर करीब 10 लोग इधर से उधर भागने लगें. बताये गये स्थान के पास पहुंचने पर एक स्कॉर्पियो की अगला सीट पर बैठे शख्स ने रिवाल्वर निकाली और गोली चला दी. जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article