नालंदा: तेल़्हाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत छात्र को पुलिस ने किया 24 घंटे में सकुशल बरामद, सात लोग गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-तेलहाडा थाना क्षेत्र इलाके में कोचिंग जाने के दौरान अपहृत छात्र आदित्य राज को महज 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि छात्र आदित्य राज जब पढ़ने कोचिंग जा रहा था।

इस दौरान बोलेरो पर सवार 4 से 5 की संख्या में अपहरणकर्ताओं ने कशियर मोड से छात्र को जबरन बिठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद छात्र के परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल 7 अपहरणकर्ताओं को नूरसराय एवं अन्य इलाके से गिरफ्तार किया है।

नालंदा: तेल़्हाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत छात्र को पुलिस ने किया 24 घंटे में सकुशल बरामद, सात लोग गिरफ्तार 2साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलोरो गाड़ी को भी फतुहा से बरामद किया गया है। अपहरणकर्ताओं के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इस घटना में 15 नामजद में से सात की गिरफ्तारी हो चुकी है शेष गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article