बछवाड़ा के चमथा दियारे में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज,पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट मामले में बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मारपीट व जानलेवा हमले को लेकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये,जबकि छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले को लेकर चमथा एक पंचायत के रजौली गांव निवासी गणेशी महतो का पुत्र राजीव कुमार ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ शिकायत किया.

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि होली का समय था हम अपने घर की साफ सफाई कर रहे थे. उसी दौरान मेरे ही गांव के कुछ लोग अपने अपने हाथों में धारदार हथियार लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे. हम जैसे ही अपने हाथ से बचाव करना चाहा तो धारदार हथियार हाथ पर लगा और हम घायल होकर जमीन पर गिर गये. उसी प्रकार हमारे घर के अन्य सदस्य जैसे ही हमारे बचाव में पहुंचे सबको धारदार हथियार से घायल कर दिया. साथ ही मेरे गले से एक सोने के हनुमानजी व जेब से तीन हजार रुपया नगद ले लिया. मारपीट के दौरान शोर शराबे की आवाज सुनकर जब ग्रामीणों को जुटने लगे तो उक्त सभी लोग फरार हो गया.

बछवाड़ा के चमथा दियारे में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज,पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मारपीट मामले के आवेदन प्राप्ति के उपरांत उक्त सभी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए चमथा निवासी प्रभात कुमार,अंकित कुमार,सुरेन्द्र प्रसाद महतो,दुखनी देवी,बालेश्वर महतो को गिरफ्तार कर पुछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article