बछवाड़ा थानाक्षेत्र में स्नातक के छात्र की अपराधियों ने गोलीमार कर की हत्या

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत रानी तीन पंचायत की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी – ३ गांव की है। मृतक युवक की पहचान रानी तीन निवासी शंकर राय के पुत्र प्रेमचंद कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि प्रेमचंद कुमार बीए का छात्र था और फिलहाल आर्मी की तैयारी कर रहा था। कई बार उसने आर्मी बहाली में फिजिकल निकल भी चुका था और अभी भी आर्मी की तैयारी कर रहा था। इसी क्रम में रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। आज भी वह शारीरिक तैयारी के लिए घर से निकला और उसी वक्त किसी ने इसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन वहां पहुंचे तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुबह एक लड़का के द्वारा प्रेमचंद को बुलाया गया था अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी ने इसकी गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article