बेगूसराय मे बदमाशों ने एक नावालिक लड़की के साथ गन्दा काम कर किया हत्या

DNB BHARAT DESK

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने एक नावालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। लड़की अपने एक रिस्तेदार के यहाँ श्राद्धकर्म मे भाग लेने के लिए  खगड़िया जिला से परिवार के साथ आई थी। जिसके बाद लड़की रात से ही लापता था। लड़की का शव घर से पांच सौ किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। मौके पर एस पी समेत वरीय अधिकारी पहुंच कर मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जिनकी एक नाबालिग लड़की गोबिंदपुर नवटोलिया गावं की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे बदमाशों ने एक नावालिक लड़की के साथ गन्दा काम कर किया हत्या 2बताते चले की साहेबपुरकमाल पुलिस को एक सूचना मिली कि  गोविन्दपुर नवटोलिया गावं में एक नाबलिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे कर उसकी हत्या कर दी गई है सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया और थानाध्यक्ष साहेबपुरकमाल सशस्त्र बल  के द्वारा सूचनानुसार स्थित स्थल के पास पहुँचकर मामलें की जाँच पड़ताल शुरू की । इस दौरान स्थानीय लोगों एवं  परिजनों से पूछताछ करने पर बताया गया की श्राद्धकर्म को लेकर उनके एक रिश्तेदार खगड़िया जिला से परिवार के साथ आए थे अपनी एक नाबालिग लड़की के साथ आये थे।

बेगूसराय मे बदमाशों ने एक नावालिक लड़की के साथ गन्दा काम कर किया हत्या 3श्राद्धकर्म को लेकर बीते रात्रि कार्यक्रम चल रहा था जिसके कारण परिवार के लोगों को पता नही चल पाया की लड़की घर में कहाँ पर है । सुबह में जब काफी खोजबीन किया गया तो पता चला की घर से लगभग 500 मीटर की दुरी पर एक मकई के खेत में उसकी लाश पड़ी हुई है।जिसके बाद हरकत मे आई पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल की जाँच एफ एस एल टीम से करायी जा रही है। साथ ही  मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। इस संबंध मे बेगूसराय के एसपी मनीष ने घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वंय घटना स्थल पर पहुँचे।

बेगूसराय मे बदमाशों ने एक नावालिक लड़की के साथ गन्दा काम कर किया हत्या 4साथ ही डीएसपी  बलिया के नेतृत्व में साहेबपुरकमाल थाने के पुलिस टीम के द्वारा सभी पहलूओं पर छानबीन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान स्थापित करने का निर्देश दिया गया। एसपी मनीष ने बताया की मामला प्रकाश मे आया है। जिसको लेकर जाँच पड़ताल करते हुए आवश्यक कारवाई की जा रही है। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। बच्ची अपने एक रिश्तेदार से के यहाँ श्राद्ध कर्म मे हिस्सा लेने आई थी।

Share This Article