बेगूसराय वीरपुर में विराट शिव गुरू चर्चा में उमड़ी श्रधालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीरपुर के शिव शिष्यों के द्वारा जिला स्तरीय विराट शिव गुरू परिचर्चा का आयोजन रविवार को रघुनाथ दास ठाकुर वारी के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें बेगूसराय जिला के विभिन्न प्रखंडों समेत खगरीया, समस्तीपुर, रोसरा, पटना , मुंगेर समेत अन्य कई जिलों में रह रहे शिव शिष्यों ने शिरकत किया। आयोजन मण्डली के नाथो साह,मंतोष कुमार,संजय साह आदि लोगों ने बताया कि विराट शिव गुरू परिचर्चा में भाग लेने आए हजारों शिव शिष्यों ने शिरकत किया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर में विराट शिव गुरू चर्चा में उमड़ी श्रधालुओं की भीड़ 2इनके रहने, ठहरने, खानें पिने की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था किया गया है। परिचर्चा में पंजाब से आए संजय सरदार, बनारस से आए लियाकत अली खान, भागलपुर से आए पूनम दीदी, सोनपुर से आए डा राजेश कुमार आदि दर्जनों वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को रखते हुए लोगों से कहा वर्तमान में धरती पर जो भी मानव हैं।वे सभी एक ही भगवान के द्वारा बनाए गए इंसान हैं। लालची और दुसरों को भ्रम में डालने वाले कुछ अवसरवादी लोगों के द्वारा धर्म, संप्रदाय, के नाम भेदभाव उत्पन्न कर रहे हैं।

हम शिव शिष्यों को वैसे दाम्भिक अहंकारी लोगों से सावधान रहते हुए शिव के बताए मार्ग पर चलते रहने की जरूरत है ‌इस से पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वीरपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी के द्वारा फिता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर मौजूद शिव शिष्यों के द्वारा आगत अतिथियों को अंगवस्त्रों से सम्मानित किया गया।मंच संचालन गंगा चोरसिया के द्वारा किया गया।मोके पर नाथों साह, संजय साह,मंतोष कुमार, बम-बम सिंह, डॉ राम बालक ठाकुर,राम आधार राय समेत हजारों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article