समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन ने जेनिथ सेंट्रल स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को धर्मपुर,चकनूर रोड स्थित जेनिथ सेंट्रल स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन डॉक्टर चंद्रभूषण,रज़ीउल इस्लाम रिज्जू,डॉक्टर सैफूल इस्लाम,डॉक्टर मसीउल्लाह, मोहम्मद रकीब और जेनिथ सेंट्रल स्कूल के निदेशक मोहम्मद मजहर आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन ने जेनिथ सेंट्रल स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 2इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रभूषण ने कहा की रक्‍तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्‍द मिलता है उसका न तो कोई मूल्‍य ऑंका जा सकता है न ही उसे शब्‍दों में व्‍यक्‍त किया जा सकता है। चिकित्‍सकों का यह मानना है कि रक्‍तदान खून में कोलेस्‍ट्रॉल की अधिकता रक्‍त प्रवाह में बाधा डालती है। रक्‍त दान शरीर द्वारा रक्‍त बनाने की क्रिया को भी तीव्र कर देता है। रक्‍त के कणों का जीवन सिर्फ 90 से 120 दिन तक का होता है।

समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन ने जेनिथ सेंट्रल स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 3प्रतिदिन हमारे शरीर में पुराने रक्‍त का क्षय होता रहता है और नया रक्‍त बनता जाता है इसका हमें कोई अनुभव नहीं होता।वही फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद तमन्ना खान ने कहा की किसी ने सच ही कहा है की रक्तदान महादान है।आपके नियमित सवैक्छिक रक्तदान से रक्त की उपलब्धता हमेशा बनी रहेगी ।रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है।

समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन ने जेनिथ सेंट्रल स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन 4उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।उन्होंने कहा की रक्तदान को लेकर समाज में काफी भरम पैदा हो चुका है इसलिए हम लोग शिविर के माध्यम से लोगों में जागरूकता भी फैलाने का काम कर रहे हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article