नींगा में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर पुस्तकालय भवन का किया गया उद्घाटन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नींगा पंचायत में जिला परिषद सदस्य वीणा देवी के सौजन्य से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन किया गया उद्घाटन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नींगा पंचायत में जिला परिषद सदस्य वीणा देवी के सौजन्य से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर जीप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष जीप बेगूसराय नन्दलाल राय, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, पूर्व जीप अध्यक्ष रतन सिंह के कर कमलों द्वारा लाल फीता काट कर संयुक्त रूप से किया गया।

- Sponsored Ads-

आयोजित उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आगत अतिथियों के अलावा मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो अशफ़ाक अख्तर उर्फ हुकुमत, समाजसेवी मनोहर सिंह, पंसस मो तौकीर आलम, पैक्स अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित वक्ताओं ने भी संबोधित किया तथा अपने संबोधन में एक स्वर में जीप सदस्य वीणा देवी का को भुरी -भुरी प्रशंसा किया। मौके पर अवधेश राय, मनोज कुमार, उप सरपंच मो शफीक आलम, मो वाहिद, विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article