लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने मंगलवार को किया रोड शो

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रोड शो कर मतदाताओं से अपने लिए आशीर्वाद मांगा। दर्जनों गाड़ियों एवं बाइकों पर सवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एनडीए प्रत्याशी ने प्रखंड क्षेत्र के मेघौल,

- Sponsored Ads-

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने मंगलवार को किया रोड शो 2फफौत, खोदावंदपुर,बरियारपुर पश्चिमी,बरियारपुर पूर्वी,बाड़ा,दौलतपुर समेत सागी पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों मुहल्लों में रोड शो करते हुए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता बाइक व वाहन से पीछे पीछे नारा लगाते हुए चल रहे थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article