नालंदा: खुदागंज थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे के भीतर हत्या कांड का उद्भेदन, अवैध संबंध में युवक की हुई हत्या, घटना में चार लोग गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

खुदागंज थाना क्षेत्र के बरदाहाँ गांव में 17 नवंबर को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान इशु कुमार (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई।

 युवक का शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक खंधा में मिला था। उसके शरीर पर जख्म के निशान पाए गए, जिसके बाद परिजनों ने स्पष्ट रूप से हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई थीपुलिस ने तत्काल वैज्ञानिक अनुसंधान और लगातार छापेमारी की कार्रवाई के बाद पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नालंदा: खुदागंज थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे के भीतर हत्या कांड का उद्भेदन, अवैध संबंध में युवक की हुई हत्या, घटना में चार लोग गिरफ्तार 2जांच में सामने आया कि हत्या का कारण अवैध संबंध था। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नालंदा: खुदागंज थाना पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे के भीतर हत्या कांड का उद्भेदन, अवैध संबंध में युवक की हुई हत्या, घटना में चार लोग गिरफ्तार 3डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का तेज़ी से उद्भेदन किया, जिससे स्पष्ट हो गया कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article