डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के तेघड़ा में सोमवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गया। मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय में पेशी के लिये लाये गये कैदी को जान से मारने की नीयत से दो बदमाश हथियारों के साथ न्यायालय परिसर में आये तथा कैदी वाहन में बैठे एक कैदी से नोंक झोंक करने लगा
- Sponsored Ads-

जिसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुये धनंजय कुमार एवं सूरज कुमार नामक बदमाश को पकड़ लिया तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान लोडेड पिस्तौल औऱ कारतूस बरामद किया गया। इस दौरान पूरे न्यायालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
