बेगूसराय के सिमरिया में एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत, चचेरे भाई के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था युवक

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक घर में खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा निवासी कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। 

बेगूसराय के सिमरिया में एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत, चचेरे भाई के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था युवक 2बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार अपने चचेरे भाई के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सिमरिया गंगा घाट गया था जहां स्नान के क्रम में उसका पैड फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों के द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन परिजन उसमें सफल नहीं हो पाए और कृष्ण कुमार गहरे पानी में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार एसएससी जीडी में कंप्लीट कर चुका था और वह पढ़ाई लिखाई में भी बहुत तेज था।

बेगूसराय के सिमरिया में एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत, चचेरे भाई के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था युवक 3परिजनों का आरोप है कि घाट पर एनडीआरएफ की टीम को मोबाइल के माध्यम से सूचित किया गया लेकिन तकरीबन 4 घंटे तक एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। तब स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह कृष्ण कुमार के मृत शरीर को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article