शव रखकर डेढ़ घंटे तक एनएच 28 सड़क जामकर किया उग्र प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बीते दिन बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान में हुए गोलीकांड मामले में ज़ख़्मी पिपरा देवस बाबा स्थान निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र छोटू कुमार की मौत गुरुवार की देर शाम में हो गया। जिसके बाद से मृतक छोटू कुमार के स्वजनों शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिपरा देवस पटेल चौक पर एन एच 28 सड़क पर शव रखकर डेढ़ घंटे तक सड़क जामकर उग्र प्रदर्शन किया।

शव रखकर डेढ़ घंटे तक एनएच 28 सड़क जामकर किया उग्र प्रदर्शन 2इस दौरान पुलिसकर्मी के कार्यशैली को खूब कोसा। उग्र भीड़ का कहना था कि घटना के हुए तीन दिन हो गए और पुलिस अभी हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। और उल्टे हमारे ही घरों का बार-बार तलाशी लेने आती थी। वहीं सड़क जाम की सुचना पाते ही डीएसपी टू भास्कर रंजन, थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष फुलवरिया दिवाकर प्रसाद सिंह, गढ़हाड़ा थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, पप्पू कुमार, मो आलमगीर, लक्ष्मी श्री के अलावा चकिया थाना, एफसीआई थाना, जीरोमाइल ओपी, भगवानपुर थाना सहित कई थाने की पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बलों ने मोर्चा संभाला और हल्की सी बल का प्रयोग करते हुए उग्र भीड़ को तितर-बितर किया और सड़क पर जाम हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया।

शव रखकर डेढ़ घंटे तक एनएच 28 सड़क जामकर किया उग्र प्रदर्शन 3वहीं इस दौरान पटेल चौक से जीरोमाइल, तेघड़ा, पिपरा देवस, पकठौल चौक तक सभी सड़कों पर लम्बी कतार में जाम लगी हुई थी। जाम में स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, ड्यूटी पर जानेवाले कर्मीयों को सड़क जाम के कारण काफी फजीहत हुई। विदित हो कि बीते दिनों हुए गोलीकांड में ज़ख़्मी युवक छोटू कुमार के भाई मोहित कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें मनीष कुमार, नीतीश कुमार, ब्रिटिश कुमार, मनोज यादव, रुपेश यादव, अभिराज यादव पर नाजायज़ मजमा लगाकर एक राय होकर हमारे घर घुसकर हमारे भाई छोटू कुमार के सीर में गोली मारकर गम्भीर रूप घायल कर दिया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article