वीरपुर में शराब की होम डिलीवरी करने वाले दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक और अंग्रेजी शराब बरामद

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना अंतर्गत नौला पिकेट प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी करने वाले दो युवकों को शराब समेत बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पिकेट प्रभारी संजय सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन में नौला निवासी राम कृपाल पासवान के पुत्र नंदन कुमार 21वर्ष, सुखों यादव के पुत्र छोटु कुमार 21 वर्ष को बाइक बी आर 09 ए एस 7837 के साथ दो बोतल 350 एम एल के अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जबकि होम डिलीवरी करवाने वाला नन्दु पासवान के पुत्र राम बाबू फरार होने में कामयाब हो गया है।

Share This Article