आय से 2.74 करोड़ रुपये यानी 78% अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने समस्तीपुर में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के पटना, सिवान और समस्तीपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। उन पर आय से 2.74 करोड़ रुपये यानी 78% अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसकी कुल राशि 2 करोड़ 74 लाख रुपये बताई जा रही है। यह राशि उनकी वैध आय से करीब 78% अधिक है। EOU की टीम ने एक साथ पटना, सिवान और समस्तीपुर में उनके आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
इसके बाद अब इस मामले में बड़ी एक्शन ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध थाना ने समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री विवेकानंद के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोपों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोप है कि श्री विवेकानंद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ज्ञात वैध आय 2,74,00,000/- (दो करोड़ चौहत्तर लाख) रुपये की तुलना में कहीं अधिक,4,87,30,343/- (चार करोड़ सतासी लाख तीस हजार तीन सौ पैतालीस) रुपये मूल्य की परिसंपत्ति अर्जित की, जो उनके वैध आय से लगभग 77.84 प्रतिशत अधिक है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट