बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
डीएनबी भारत डेस्क

जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुई आतंकी हमले के बाद भारत ने बीती रात कर एक्शन लिया। जहां भारत सरकार के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर आगाज किया था। इस ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी के ठिकानों पर भारत के द्वारा हमला किया गया है ।
जिसमें कई आतंकवादी मारे गए। इसी कड़ी में बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जश्न मनाया है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरीके से बीती रात भारत के द्वारा आतंकवादी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया है। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए हैं। इसी के खुशी में आज हम लोग जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भारत के द्वारा सराहनीय कदम है।
आपको बताते चले कि भारत के द्वारा बीती रात पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी के 9 ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए हैं। इसको लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। लोगों ने बताया है कि यह तो अभी झांकी है आने वाला समय इससे भी ज्यादा भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगा
डीएनबी भारत डेस्क