बेगूसराय में सोशल मिडिया पर पिस्तौल लहराने के मामले में  पुलिस दो देशी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में हाल के दिनों में युवाओं के बीच रिल बनाने का क्रेज काफी बढ़ गया है और रिल बनाने के चक्कर में युवा वर्ग अब कानून हाथ में लेने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। युवाओं के द्वारा कानून को ताक पर रखकर हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया जा रहा है एवं उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसकी वजह से कहीं न कहीं समाज में एक गलत संदेश भी जा रहा है और युवा वर्ग अपराध की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सोशल मिडिया पर पिस्तौल लहराने के मामले में  पुलिस दो देशी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार 2ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली की है, तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि भोजपुरी गाने की धुन पर किस तरह एक युवक हथियार लहरा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तस्वीरों में नजर आ रहा युवक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और कई बार जेल भी जा चुका है।

बेगूसराय में सोशल मिडिया पर पिस्तौल लहराने के मामले में  पुलिस दो देशी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार 3वही वीडियो वायरल होने के बाद बछवाड़ा थाना की पुलिस ने वीडियो के आधार पर लगातार छापेमारी कर तीन आरोपी को दो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है ।वही डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया की मनीष कुमार, गौरव कुमार, सुमित कुमार को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली से गिरप्तार किया गया है जहा छापेमारी के दौरान दो पिस्तौल बरामद किया गया है।और अपराधिक इतिहास के बारे मे पता लगाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article