नालंदा:प्राथमिक विद्यालय श्रीचंद्रपुर में एमडीएम का अंडा खाने से अस्सी बच्चे हुए बीमार,इलाज के लिए बच्चे को भेजा गया रेफरल अस्पताल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-प्राथमिक विद्यालय श्रीचंद्रपुर में मिड-डे मील (एमडीएम) के तहत दिए गए अंडे का सेवन करने के बाद 80 बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए कल्याण बीघा रेफरल अस्पताल भेजा गया।

नालंदा:प्राथमिक विद्यालय श्रीचंद्रपुर में एमडीएम का अंडा खाने से अस्सी बच्चे हुए बीमार,इलाज के लिए बच्चे को भेजा गया रेफरल अस्पताल 2घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड स्तरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले का जायजा लिया। डॉक्टरों की टीम बच्चों के इलाज में जुटी हुई है, और फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद विद्यालय में दिए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एमडीएम की व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।

नालंदा:प्राथमिक विद्यालय श्रीचंद्रपुर में एमडीएम का अंडा खाने से अस्सी बच्चे हुए बीमार,इलाज के लिए बच्चे को भेजा गया रेफरल अस्पताल 3प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की टीम भी घटना पर पूरी नजर बनाए हुए है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है, और अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग भी एमडीएम की गुणवत्ता की सख्त निगरानी के लिए कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article