दिनचर्या और खानपान में सुधार के बाद ही उच्च रक्तचाप से बचा जा सकता है – डॉ दिलीप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बदलते परिवेश में लोगो मे उच्च रक्तचाप के बीमारी का होना आम बात हो गया है जो मानव के लिए खतरा का संकेत है और जानलेवा भी हो सकता है। समय रहते अपनी दिनचर्या खानपान में एहितयात बरतने पर काफी हद तक इससे बचा जा सकता है। उक्त बातें 17 मई बुधवार को उच्च रक्तचाप जन जागरण सप्ताह का उद्घाटन करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने कहा।

- Sponsored Ads-

सीएचसी खोदावंदपुर में उच्च रक्तचाप सप्ताह का शुभारंभ करते हुए डॉ कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि अपने अपने पोषक क्षेत्र में जाकर लोगो को व्ययाम करने, पर्याप्त मात्रा में फल, सलाद का सेवन करने तथा तेल मसाला घी यानी फैटी सामग्रियों को कम खाने से बचने के लिए जागरूक करें।

अभियान में शामिल एएनएम, आशा, फेसिलेटर के द्वारा इन बातों के अलावे वजन को नियंत्रित रखने, बगैर चिकित्सक की सलाह से दवा का सेवन नही करने, लगातार ब्लड की जांच करवाने को लोगो से कहे ताकि लोगो को उच्च रक्तचाप से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान अगले 23 मई तक चलेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article