प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 148 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार शनिवार को  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुर में शिविर लगाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 148 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान डाक्टर नेहाल फारूक के नेतृत्व में चिकित्सकों ने गर्भवती  महिलाओं का स्वाथ्य परीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 148 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण 2मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहाल फारूक ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मातृ मृत्यु दर को कम करने से संबंधीत है।

इसके तहत सुगर,हेमोग्लोविन,एच आई वी,रत्कतचाप आदि की जांच किया जाता है और आवश्यकता अनुसार मुफ्त में दवा और सुरक्षित प्रसव, एक बच्चे से दुसरे बच्चे के बीच अंतर, बंध्याकरण जैसी सुविधाएं और इसके फायदे से संबंधित जानकारी को भी दिया जाता है।

मौके पर डॉ संजय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश वर्मा,समित कुमार, मोहम्मद महफूज,शीलवंत कुमार के अलावे सभी एएन एम और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article