आचार संहिता लागू होते ही नालंदा प्रशासन एक्शन में, रातभर चला पोस्टर-बैनर हटाओ अभियान

DNB Bharat Desk

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही सोमवार शाम करीब 4 बजे से पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नालंदा जिले में भी आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिया। आचार संहिता का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।

- Sponsored Ads-

आचार संहिता लागू होते ही नालंदा प्रशासन एक्शन में, रातभर चला पोस्टर-बैनर हटाओ अभियान 2आदेश मिलते ही बिहार शरीफ नगर निगम की टीम ने शहर के अस्पताल चौक, अंबेर सोहसराय और मुख्य चौराहों से सरकारी बैनर और पोस्टर हटाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया।हालांकि मंगलवार सुबह तक टेलीफोन ऑफिस से लेकर घनेश्वर घाट मंदिर तक कई जगहों पर राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर अब भी लटकते नजर आए। बिजली के पोल, टेलीफोन के खंभों और सरकारी परिसरों के गेट तक लगाए गए बैनर हटाने का काम चल रहा है।

आचार संहिता लागू होते ही नालंदा प्रशासन एक्शन में, रातभर चला पोस्टर-बैनर हटाओ अभियान 3नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों से बैनर और पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 48 घंटे के अंदर पब्लिक प्रॉपर्टी और 72 घंटे के भीतर प्राइवेट जगहों से भी सभी राजनीतिक प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी।”फिलहाल नगर निगम की टीमें शहरभर में लगातार पोस्टर हटाने के अभियान में जुटी हैं।आचार संहिता लगते ही नालंदा में प्रशासन की चुस्ती और एक्शन मोड दिख रहा है अब चुनावी तैयारियां पूरी तरह से शुरू हो चुकी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article