बछवाड़ा पुलिस ने बीते माह हुई मोबाइल चोरी मामले का किया खुलासा; विभूतिपुर से एक चोर गिरफ्तार, चोरी के 7 मोबाइल बरामद

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना पुलिस ने बछवाड़ा बाजार स्थित थाना रोड की एक मोबाइल दुकान से हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को अंकुश पे फोन दुकान से मोबाइल की चोरी हुई थी। दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था गांव में छापेमारी की।

- Sponsored Ads-

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उपेंद्र राय के पुत्र राजा राम राय को उसके घर से गिरफ्तार किया और वहां से सात चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें रेडमी, सैमसंग और ओप्पो कंपनी के मोबाइल शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने झमटिया गंगा घाट घूमने के दौरान बछवाड़ा बाजार में एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया और रात में सेंधमारी कर 17 मोबाइल की चोरी की थी।

उसने यह भी कबूल किया कि वर्ष 2024 में भी उसने उसी दुकान से 33 मोबाइल की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article