बेगूसराय में बिजली काटने से नाराज उपभोक्ता ने विभाग के कर्मियों के साथ किया मारपीट

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बिजली का बकाया बिल नहीं जमा करने पर बिजली काटने से नाराज उपभोक्ता द्वारा विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के लंका टोल की है। बिजली काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने विधुत विभाग की टीम को चारों ओर से घेर लिया और उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई पूजा सहनी समेत अन्य कर्मियों को चारों ओर से घेर लिया और अभद्र व्यवहार के साथ साथ गालीगलौज किया।

बेगूसराय में बिजली काटने से नाराज उपभोक्ता ने विभाग के कर्मियों के साथ किया मारपीट 2 मारपीट के क्रम में मीटर रीडर से मारपीट कर 15 सौ रूपये भी छीन लिया। इस दौरान पचंबा निवासी विद्युत कर्मी गौतम कुमार के साथ भी मारपीट की। किसी तरह वह मकई के खेत के रास्ते भागा और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लाखो थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने जेई समेत अन्य अन्य कर्मियों को मुक्त कराया। मारपीट में घायल मानव बल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

बेगूसराय में बिजली काटने से नाराज उपभोक्ता ने विभाग के कर्मियों के साथ किया मारपीट 3बताया जा रहा है कि जेई के साथ पांच छह कर्मी शाहपुर गए थे। निरीक्षण के दौरान चार उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान की चेतावनी दी गई लेकिन बकाया नहीं देने पर उनका लाइन काट दिया गया। लाइन काटे जाने से नाराज लोगों ने बिजली विभाग की टीम को बंधक बना कर उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में जेई पूजा सहनी के बयान पर लाखो थाना में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article