पंचायती करना युवक को उस समय मंहगा पर गया जब एक पक्ष ने पंचायती कर रहे युवक को पीटकर जख्मी कर दिया

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौराही थानाक्षेत्र अंतर्गत एकंबा पंचायत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच पंचायती करना एक शख्स को उस वक्त भारी पड़ गया जब पंचायती से नाराज एक पक्ष के लोगों ने पीड़ित की लाठी डंडे एवं लोहे के सरिया तथा कत्ता से जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स का प्राथमिक उपचार छौराही पीएचसी में करने के बाद नाजुक हालत की वजह से पीड़ित को सदर अस्पताल के लिए के लिए रेफर कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

घटना छौराही थाना क्षेत्र के एकंबा पंचायत की है। पीड़ित की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के एकंबा पंचायत निवासी अजय साहनी के रूप में की गई है। पीड़ित अजय साहनी ने बताया कि उसके दो ग्रामीण दिलीप सहनी एवं प्रमोद सहनी के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद साहनी की पुत्री और दिलीप साहनी के पुत्र के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस शादी से नाराज प्रमोद सहनी एवं दिलीप सहनी के बीच महीनों से वाद विवाद चल रहा था और इसी बात की पंचायती करने के लिए दोनों पक्षों ने अजय साहनी को कहा था। तत्पश्चात अजय सहनी के द्वारा पंचायती भी कर दी गई।

लेकिन प्रमोद सहनी को लगा कि अजय सहनी के द्वारा उसके विरुद्ध साजिश की गई है एवं दिलीप सहनी के पक्ष में फैसला दिया गया है। इसी से नाराज होकर जिस वक्त अजय सहनी प्रखंड कार्यालय से वापस लौट रहे थे तभी आरोपियों ने सपरिवार उन्हें घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित अजय साहनी के द्वारा छौड़ाही थाने को घटना से अवगत कराया गया है। पुलिस ने भी इलाज के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित अजय साहनी के अनुसार पूर्व में वह कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारी रह चुके हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article