घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी पंचायत-2 स्थित बख्तर स्थान की है
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थित किसान की चिंताजनक बनी हुई है। आपको बताते चले कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी पंचायत-2 स्थित बख्तर स्थान में मंगलवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर एक युवक के मुंह में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायल की पहचान स्व. रामविलास यादव के बेटे विजय यादव के रूप में हुई है। जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मुंह में गोली लगने से जीभ पूरी तरह से कट गई। इसके अलावा मुंह और गला का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।एसपी मनीष ने बताया कि तेघड़ा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की गई। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की गई है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि उसके पड़ोसी रामा यादव के बेटे संजय यादव ने गोली मारी है। विजय यादव और संजय यादव के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात विजय यादव को घर से बुलाया गया, उसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।विवाद इतना बढ़ा कि संजय यादव ने विजय यादव के बाद मुंह में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गयापरिजनों ने आनन-फानन में विजय यादव को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। डॉक्टर के अनुसार गोली विजय यादव के मुंह में लगी है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपी संजय यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर परिजन अभी कुछ विशेष नहीं बता रहे हैं।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेध और आर्म्स एक्ट के मामलों का आरोपी संजय यादव दबंग किस्म का है। उसने करीब 2 साल पहले ट्रैक्टर खरीदने के लिए विजय यादव से दो लाख रुपए लिए थे और विजय यादव की जमीन पर जबरदस्ती डेरा बनाकर मवेशी रखता था।इधर, विजय यादव पैसा वापस करने के साथ जमीन खाली करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को विजय यादव की पत्नी अपनी बहन के यहां समस्तीपुर गई हुई थी और विजय अपने बच्चों के साथ घर में ही था। रात करीब 10:00 बजे संजय यादव ने उसे घर से बाहर बुलाया तो बच्चों ने बाहर जाने से रोका भी था।
लेकिन विजय बच्चों को समझा-बुझाकर घर से बाहर निकला। जहां उसके मुंह में गोली मार दी। उसने जान लेने की नीयत से मुंह में गोली मारी थी, लेकिन गोली की आवाज सुनकर तुरंत आसपास के लोग दौड़े और गंभीर रूप से घायल विजय को लेकर अस्पताल पहुंचे।
डीएनबी भारत डेस्क