नशे में धुत्त युवक ने घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शराबियों का उत्पात एक बार फिर देखने को मिला जहां शराबियों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। शराबियों की पिटाई से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।  पूरा मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बहुआरा की है।  घटना के संबंध में रानी देवी ने बताया है कि सभी लोग अपने घर में थे।

नशे में धुत्त युवक ने घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच 2तभी चार-पांच की संख्या में शराब के नशे में धूत दबंग युवक आया और गली क्लोज करने लगा। जब हम लोगों के द्वारा गाली गलौज का विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर सभी दबंग युवक घर में घुसकर एक तरफ से महिला पुरुष को लाठी डांटे से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि लगातार उन लोगों से गुहार लगाते रहे लेकिन शराब के नशे में इतना धूत था कि लोग मानने को तैयार नहीं था। और जमकर एक तरफ से पीटना शुरू कर दिया।

नशे में धुत्त युवक ने घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच 3हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बीरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर वीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को उसे जगह से उठाकर बेगूसराय के सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बरहाल जो भी हो जिस तरीके से शराबियों के द्वारा घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ पिटाई होने से शराबबंदी वाले बिहार सरकार पर सवाल उठाने लाजमी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article