आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, चार महिला समेत कुल छह लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें 4 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल नुरुल्लाहपुर गांव के बताए गए हैं।घायलों में एक पक्ष के ललित दास की पत्नी ललिता देवी, राम शोभित दास की पत्नी मीरा देवी व उनका पुत्र नीरज कुमार एवं स्व विशुन दास की पत्नी अदुल देवी शामिल है

- Sponsored Ads-

जबकि इस घटना में दूसरे पक्ष के कारीलाल पासवान की पत्नी अंजना देवी व पुत्र बाबू साहब पासवान  जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में जख्मी हुए सभी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में करवाया गया।

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, चार महिला समेत कुल छह लोग जख्मी 2दोनों पक्षों की ओर से घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मारपीट की घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article