पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न समस्या समेत कई विन्दुओ पर हुआ बहस

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत में चल रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर और अगामी अतिआवश्यक कार्ययोजनाओं को मुर्तरूप देने आदि के साथ ज्वलनशील मुद्दों पर सवाल और जवाब दिया गया।

- Sponsored Ads-

पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न समस्या समेत कई विन्दुओ पर हुआ बहस 2बैठक में जल संरक्षण,मुख्य मार्गों पर जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालविकास, जनवितरण, पेंशन, केसीसी, निर्धारित मुल्य यों से अधिक दाम पर रसायनिक खादों की विक्री, क्षेत्र में विधी व्यवस्था आदि पर भी चर्चा किया गया।

पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न समस्या समेत कई विन्दुओ पर हुआ बहस 3मौके पर वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई विरेंद्र, थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, सीडीपीओ नीतीश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोमलता , स्वास्थ्य प्रबंधक भवेष वर्मा, उप प्रमुख सुबोध पासवान, मुखिया पुनम देवी, मुखिया दिपक कुमार, मुखिया अशोक पासवान, मुखिया आशा देवी,पंसस मुकुल प्रकाश,पंसस रिता चौरसिया,पंसस कुमारी अनामिका,पंसस मीणा देवी समेत सभी प्रखंड स्तरीय विभागों के पदाधिकारी गण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article