शिक्षिका जयंती कुमारी को सेवानिवृत्त के उपरांत समारोह पुर्वक दी गयी विदाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या मधेपुरा में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षिका जयंती कुमारी  को समारोह आयोजन कर विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एचएम रुणा कुमारी ने की व मंच संचालन बाबुल प्रसाद सिंह  ने कीए ।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया अनिल कुमार सिंह,भाजपा नेता बलराम प्रसाद सिंह व सरपंच खुर्शीद आलम ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं।शिक्षक का अपने कार्य स्थल से साफ व स्वच्छ छवि के साथ विदा हो जाना सौभाग्य की बात है।प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल अध्यक्ष रईस ने कहा कि  इनका स्वभाव बच्चों व सहकर्मियों के साथ उत्तम व व्यवहारिक रहा है।

शिक्षिका जयंती कुमारी को सेवानिवृत्त के उपरांत समारोह पुर्वक दी गयी विदाई 2उन्होंने इनके स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र महतों,आशा कुमारी, प्रिया आनंद,पूनम कुमारी,विजय लक्ष्मी,अशोक कुमार आदि ने भी संबोधित किया। सेवानिवृत्त शिक्षिका को विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र, फूलमाला व शाल देकर सम्मानित किया। मौके पर रेणु,कुमारी अर्पणा,ज्योति कुमारी,खुशबू कुमारी,सीता कुमारी,किरण कुमारी,अंशुमाला आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article