फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया गुप्त गु

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ अरुण कुमार निराला की मौजूदगी में वीरपुर पीएचसी के पदाधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , ट्रान्सपोर्टो के साथ 10 फरवरी से आरंभ होने वाली फाइलेरिया उन्मूलन एवं निवारण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुप्त गू किया। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक भावेश वर्मा ने बताया है कि फाइलेरिया निवारण हेतु सभी आम जन मानस को जागरूक करने की सलाह जनप्रतिनिधियों को दिया गया ।

- Sponsored Ads-

तथा 10 फरवरी से 12 फरवरी तक प्रखंड क्षेत्र के हर पंचायत में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, समुदायिक बैठका। ,एवं सार्वजनिक जगह को सत्यापन कर दवा पिलाने का कार्य किया जाना है । उन्होंने बताया की 13 फरवरी से 27 फरवरी तक आंगनबाड़ी सेविका, आशा ,ममता की सहायता लेकर घर-घर जाकर हर व्यक्ति को फाइलेरिया उन्मूलन का दवा पिलाने काकाम किया जाना है। साथ ही साथ 5 फरवरी से 24 फरवरी तक परिवार कल्याण पखवाड़ा के संबंध में विशेष जानकारी बीसीएम रवि राय ने दिया ।

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया गुप्त गु 2मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी नेहाल फारूक , सीडीपीओ नितेश कुमार पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह मुखिया राजीव कुमार सिंह पंचायत समिति सदस्य मंटू चौधरी, डब्ल्यू एच ओ मॉनिटर प्रेम कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article