पीएम व सीएम के कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं लाभ – नीलम सहनी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर/भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर में भाजपा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम, युट्यूब सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सोशल मिडिया से जुड़े भाजपाइयों का कार्यशाला आयोजित किया गया। संचालन जिला महामंत्री वैधनाथ झा ने किया। दीप प्रज्ज्वलित कर जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और शशिधर झा के साथ मंचासिन नेताओं ने उद्दघाटन किया।

- Sponsored Ads-

पीएम व सीएम के कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं लाभ - नीलम सहनी 2इलेक्ट्रॉनिक शोसल मिडिया से जुड़े सभी जिला के पदाधिकारी और सोशल मिडिया जिला संयोजक, इलेक्ट्रॉनिक शोसल मिडिया से जुड़े भाजपाइयों के कार्यशाला को संबोधित करते हुए बूथ स्तर से जिला स्तर के संगठन के लोगों को जोड़कर एनडीए केन्द्र के पीएम मोदी जी और प्रदेश के सीएम नीतीश जी द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी विकास योजनाओं का लाभुकों को बूथ स्तर तक पहुंचाने लिए अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने किया।

वहीं जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने इलेक्ट्रॉनिक सोशल मिडिया से कार्यकर्ता को बूथ स्तर से जोड़ कर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने बूथ सुदृढ़ कर एन डी ए जीत को सुनिश्चित करने का आह्वान उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया।कार्यशाला में सभी जिला पदाधिकारी और सोशल मिडिया के जिला संयोजक का अभिनंदन जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और शशिधर ने किया।

पीएम व सीएम के कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं लाभ - नीलम सहनी 2कार्यशाला में भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह जिला महामंत्री सुनील कुमार राय, ललन सिंह, अरविंद कुशवाहा, संजय सिंह, कुमारी मधुवाला, रामाकांत राय, विष्णुदेव कुशवाहा,लीला निषाद,जिला मंत्री दीपक मंडल, अभय कुमार गुड्डू, अनिल सिंह,संजीव राय,शोसल मिडिया जिला संयोजक दीपक सहनी कृति प्रिया, संजू सोनी रामबालक कुशवाहा,प्रिंस सैनी , डी के मोहन, सुजीत कुमार,सहित अन्य लोग शामिल रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article